नर्सिंग विद्यार्थियों का स्वागत
हनुमानगढ़ में नर्सिंग विद्यार्थियों का स्वागत एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
![]() |
हनुमानगढ़। राजकीय एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र, हनुमानगढ़ परिसर में आज 'मिस लोरेंस नाईटेंगल ओथ सेरेमनी एण्ड मोटिवेशनल वेलकम प्रोग्रामÓ का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा, आरसीएचओ डॉ. सुनील विद्यार्थी, श्री राजेन्द्र शर्मा एवं डॉ. शिवइन्द्र पाल सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. नवनीत शर्मा ने विद्यार्थियों को अपने कार्य के प्रति सजगता, ईमानदारी एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. नवनीत शर्मा ने एएनएम प्रथम वर्ष एवं बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को नाईटेंगल शपथ दिलाई। वहीं श्री राजेन्द्र शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वच्छता शपथ दिलाकर स्वच्छता एवं अनुशासन के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से श्रीमती राज औलख को राज्य स्तरीय 'लोरेंस नाईटेंगल अवार्डÓ प्राप्त होने पर समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्री नरेन्द्र कौशिक, श्रीमती कान्ता कूकणा, श्रीमती मोनिका, श्रीमती सुमन कुमारी, श्री भैरू सिंह जोधा, श्री निर्मल सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।


