वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान
वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत फतेहगढ़ में श्रमदान एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
हनुमानगढ़। वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत मंगलवार को फतेहगढ़ (खिलेरी बास) स्थित जोहड़ पर श्रमदान, जल पूजन, पौधारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने सहभागिता करते हुए जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान जोहड़ की साफ-सफाई के लिए श्रमदान किया गया तथा जल स्रोतों के संरक्षण के महत्व के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने कहा कि जल संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और आमजन की सहभागिता से ही ऐसे अभियान सफल हो सकते हैं। उन्होंने लोगों से वर्षा जल संचय एवं जल स्रोतों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इस अवसर पर जिला कलेक्टर सहित अधिकारियों और ग्रामीणों ने पक्षियों के लिए परिंडे भी बांधे। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने आमजन से गर्मी के मौसम में अधिकाधिक परिंडे बांधने तथा पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के साथ-साथ जीव-जंतुओं और पक्षियों की सुरक्षा भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में जिला परिषद सीईओ श्री ओपी बिश्नोई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
![]() |


