News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

विधिक जागरूकता कार्यक्रम

विधिक जागरूकता कार्यक्रम

‘‘रैगिंग मुक्त परिसर, भय मुक्त शिक्षा‘‘ पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

हनुमानगढ़। माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा प्रेषित स्टेट एक्शन प्लान की पालना में श्री तनवीर चौधरी, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हनुमानगढ़ के निर्देशन में श्री गजेन्द्र सिंह तेनगुरिया सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हनुमानगढ़ द्वारा बंसल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हनुमानगढ़ में ‘‘रैगिंग मुक्त परिसर, भय मुक्त शिक्षा‘‘ पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की शुरूआत नालसा थीम सॉन्ग ‘एक मुठ्ठी आसमान’ के साथ की गई। उपस्थित विद्यार्थियों को श्री गजेन्द्र सिंह तेनगुरिया, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने रैगिंग निषेध, इसके कानूनी परिणाम, छात्रों के अधिकार और उपलब्ध शिकायत निवारण एवं कानूनी सहायता तंत्रों के बारे में, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली, राष्ट्रीय लोक अदालत, मध्यस्थता व निःशुल्क विधिक सहायता, स्थाई लोक अदालत के अंतर्गत आने वाली जनोपयोगी सेवाओं के मामले तथा माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रेषित बाल विवाह और घरेलु हिंसा रोकेंः बचपन और भविष्य की रक्षा करें आदि विषयों की विस्तृत जानकारी दी। 

श्री ऋषिराज बेनीवाल, चीफ एलएडीसी अधिवक्ता द्वारा विद्यार्थियों को निःशुल्क विधिक सहायता, नालसा की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं निःशुल्क विधिक सहायता हैल्पलाईन 15100 के बारे में अवगत करवाया।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.