News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

विधायक अभिमन्यु पूनियां ने ग्राम पीरकामड़िया में विकास को

विधायक अभिमन्यु पूनियां ने ग्राम पीरकामड़िया में विकास को

पीरकामडिया में 81 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण

टिब्बी। क्षेत्र के गांव पीरकामडिया में मंगलवार देर शाम आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का समारोहपूर्वक लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में सांसद कुलदीप इंदौरा एवं विधायक अभिमन्यु पूनियां ने संयुक्त रूप से करीब 81 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए विकास कार्यों का उद्घाटन किया।

इस दौरान ग्राम पंचायत में विधायक कोष एवं अन्य योजनाओं के अंतर्गत निर्मित सीसी ब्लॉक सड़क, पानी निकासी पाइप लाइन, कब्रिस्तान चारदीवारी, शुद्ध पेयजल व्यवस्था हेतु लगाए गए ट्यूबवेल तथा पेयजल पाइप लाइन सहित अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी तथा ग्रामीण क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किए जाएंगे।

कार्यक्रम में शिक्षा समिति अध्यक्ष टेकसिंह, बहलोल नगर प्रशासक गुरलाल सिंह, मुंडा के प्रशासक अमरसिंह सिहाग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post