दिव्यांग सहायता एवं जागरूकता शिविर में जरूरतमंदों को मिली राहत
दिव्यांग सहायता एवं जागरूकता शिविर, जरूरतमंदों को मिली राहत
2 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, 40 दिव्यांगों को यूडीआईडी कार्ड तथा रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का किया वितरण
टिब्बी। उपखंड कार्यालय परिसर में दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति द्वारा दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांग सहायता उपकरण व यूडीआईडी कार्ड एवं रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड तथा पालनहार योजना स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम बुधवार को उपखंड अधिकारी सत्यनारायण सुथार की अध्यक्षता में किया गया। दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण ने मानवता की सेवा करने के ध्येय से कार्य कर रही समिति द्वारा समाज में बेसहारा एवं अति जरूरतमंद लोगों को मदद की आवश्यकता है, सेवा भावना के उद्देश्य से समिति द्वारा बुधवार को स्थानीय उपखंड कार्यालय परिसर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग टिब्बी के सहयोग से क्षेत्र के चलने फिरने में असक्षम 02 दिव्यांगों को दिव्यांग सहायक उपकरण ट्राई साइकिल एवं 40 दिव्यांगों को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग हनुमानगढ़ के सहयोग से दिव्यांग यूडीआईडी कार्ड तथा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ के सहयोग से विभिन्न श्रेणी के रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का वितरण कर लाभान्वित किया। दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण व यूडीआईडी एवं रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का वितरण किया तो उनके चेहरों पर खुशी देखने को मिली।
जरूरतमंद नंदलाल के लिए दिव्यांग एवं जनकल्याण समिति बनी सहारा
वही बाइक सड़क दुर्घटना में घायल हुए उप-तहसील तलवाड़ा निवासी नंदलाल बावरी जो चारपाई पर ही जीने की मजबूरी से उसके परिवार पर दुख का पहाड़ टूट गया। जिसे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने के कारण गरीब परिवार की पीड़ा को और बढ़ा दिया था। परिवार ने सर्व समाज सेवा समिति तलवाड़ा झील एवं ग्रामीणों के सहयोग से हनुमानगढ़ व गंगानगर एवं बीकानेर से इलाज करवाया लेकिन स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। स्थानीय प्रशासन के सहयोग से समिति द्वारा नंदलाल की मजबूरी के बारे में पता चला तो समिति ने 07 दिन में ही जरूरतमंद के आवश्यक कागजी कार्यवाही को मौके पर ही पूर्ण करते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग हनुमानगढ़ के सहयोग से दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र व दिव्यांग सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहयोग से पालनहार योजना एवं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा रोड़वेज यात्रा स्मार्ट कार्ड सहित सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजना की स्वीकृति बुधवार को उनके निवास स्थान पर पहुंचकर मौके पर ही प्रदान की। जिससे नंदलाल व उनके पुरे परिवार के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली। परिवारजनों ने राजस्थान सरकार, स्थानीय प्रशासन तथा सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण जाखडा़वाली का आभार जताया। उपखंड अधिकारी सत्यनारायण सुथार द्वारा दिव्यांगों को दिव्यांग उपकरण, यूडीआईडी कार्ड एवं रोड़वेज यात्रा स्मार्ट कार्ड का वितरण करते हुए दिव्यांगों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का आधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। समिति अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण व उनकी टीम द्वारा विभिन्न उपखंड क्षेत्र में दिव्यांगों की सहायतार्थ निस्वार्थ भाव से किए जा रहे पुनित कार्यों के लिए सराहना की। इस कार्य में अधिकार मित्र अनिल मीणा जिला चिकित्सालय मेडिकल टीम व राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, समिति सदस्य दिव्यांग हेमंत शाक्य पीलीबंगा, तहसील पेंशन शाखा प्रभारी कनिष्ठ सहायक साहबसिंह एवं पंचायत समिति पेंशन शाखा प्रभारी कनिष्ठ सहायक सुनील कुमार बिश्नोई तथा समाज कल्याण विभाग कर्मचारी वरिष्ठ सहायक संदीप कुमार मील तथा जिला चिकित्सालय ई-मित्र संचालक कालूराम मोरवाल एवं तलवाड़ा झील ई-मित्र संचालक विनोद कुमार का सराहनीय योगदान रहा। समिति द्वारा आभार व्यक्त किया गया।


