रविंद्र सिंह मान ने बढ़ाया टिब्बी का मान
टिब्बी के रविन्द्र सिंह मान को इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मिली पीएचडी की उपाधि
टिब्बी। काम करो ऐसा कि एक पहचान बन जाए, हर कदम ऐसा चलो कि निशान बन जाए। ऐसी ही पहचान बनाई है। टिब्बी शहर की शख्सियत बीएसएनएल वाले मान साहब के सुपुत्र रविन्द्र सिंह मान ने। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विषय में पीएचडी. की उपाधि प्राप्त कर परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
रविंद्र सिंह मान, पुत्र श्री हरभजन सिंह मान (सेवानिवृत्त बीएसएनएल कर्मचारी), को निर्वाण विश्वविद्यालय, में आयोजित प्रथम दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी की उपाधि प्रदान की। इस उपलब्धि पर परिवारजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। विश्वविद्यालय प्रशासन एवं शोध मार्गदर्शकों ने रविंद्र सिंह मान को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रविंद्र सिंह मान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग को दिया। इस उपलब्धि पर समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा शुभकामनाएं मिल रही हैं।

