दिव्यांगों को मिली खुशी, खिले चेहरे
पीलीबंगा में दिव्यांग सहायता शिविर आयोजित
6 दिव्यांग को मिली ट्राई साईकिल, 2 को रोडवेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड, 10 को मिले दिव्यांगता प्रमाण पत्र, खुशी से खिले चेहरे
पीलीबंगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहयोग से दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति द्वारा दिव्यांगों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत जरूरतमंद दिव्यांगो को लाभान्वित किया। समिति अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण ने बताया कि मंगलवार को पीलीबंगा के डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय छात्रावास में दिव्यांग सहायता उपकरण वितरण के अवसर पर बताया कि गरीब व असहाय एवं पीड़ित व्यक्ति की मदद करना मानव का धर्म है मानव सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है ।
सेवा भावना से समिति द्वारा मंगलवार को छात्रावास में स्थानीय उपखंड क्षेत्र के चलने फिरने में असक्षम 06 दिव्यांगों को दिव्यांग सहायता उपकरण ट्राई साईकिल का वितरण किया गया। दिव्यांगों को चलने फिरने एवं रोजमर्रा के कार्य करने में मदद हेतु ट्राईसाईकिल मिलने से चेहरे पर खुशी जाहिर करते हुए राजस्थान सरकार व स्थानीय प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारीता विभाग तथा सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण का आभार व्यक्त किया। वहीं इस मौके पर 02 दिव्यांगों को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ के सहयोग से रोड़वेज रियायती स्मार्ट कार्ड का लाभ दिलवाया। समिति द्वारा सोमवार को जिला चिकित्सालय हनुमानगढ़ टाउन में उप-नियंत्रक डॉक्टर अशोक कुमार जांगिड़ की मौजूदगी में अहमदपुरा व पीलीबंगा एवं हनुमानगढ़ सहित अन्य उपखंड क्षेत्र में विभिन्न श्रेणी के दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र से वंचित दिव्यांगों के मेडिकल बोर्ड टीम की मौजूदगी में आवश्यक जांच की कार्यवाही को मौके पर ही पूर्ण करवाते हुए 10 दिव्यांगों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र का लाभ दिलवाया। इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मनोज कुमार अरोड़ा एवं अंबेडकर छात्रावास अधीक्षक राजकुमार बारूपाल ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए दिव्यांगों को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय उप-नियंत्रक डॉक्टर अशोक कुमार जांगिड़, पीलीबंगा बीसीएमओ डॉक्टर मनोज कुमार अरोड़ा एवं बीपीएम राकेश कुमार जोशी, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय छात्रावास पीलीबंगा अधीक्षक राजकुमार बारूपाल एवं कार्मिक शीशपाल, जिला चिकित्सालय रोगी मित्र नरेंद्रसिंह राजपूत कोहला, मानकथेडी़ जीएसएस अध्यक्ष चन्द्रभान सहारण, समिति अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण जाखडा़वाली एवं सदस्य दिव्यांग हेमंत शाक्य पीलीबंगा, मानकथेडी़ दिव्यांग समाजसेवी रामकुमार मेघवाल एवं निहालपुरा दिव्यांग समाजसेवी जगतार सिंह, जिला चिकित्सालय ई-मित्र संचालक कालूराम मोरवाल एवं अहमदपुरा ई-मित्र संचालक सुभाषचंद्र, धोलीपाल युवा समाजसेवी प्रमोद कुमार सहित दिव्यांगजन मौजूद रहे।
मुख्य

