खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
स्पंदन के अंतर्गत “उत्साह” क्लब द्वारा खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन
श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने दिखाया खेल कौशल और उत्साह
हनुमानगढ़। श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संगठन “स्पंदन” के अंतर्गत गठित “उत्साह – द स्पोर्ट्स एंड फिटनेस क्लब” द्वारा विभिन्न खेल गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, टीमवर्क, शारीरिक फिटनेस तथा प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया इस खेल आयोजन के अंतर्गत छात्र एवं छात्रा वर्ग के लिए रस्साकस्सी और 100 मीटर दौड़ जैसी रोमांचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी ताकत, गति और सामूहिक समन्वय का शानदार प्रदर्शन किया। छात्र ए वर्ग: शिक्षा संकाय एवं खेल विभाग के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें खेल विभाग की टीम विजेता रही। बी वर्ग: फॉरेंसिक साइंस एवं पैरामेडिकल संकाय के बीच हुए मुकाबले में पैरामेडिकल टीम ने जीत हासिल की। छात्रा वर्ग मे शिक्षा संकाय एवं पैरामेडिकल संकाय के बीच हुए मुकाबले में शिक्षा संकाय की टीम विजेता रही। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी गति और सहनशक्ति का परिचय दिया। प्रतियोगिता ने मैदान में जोश और रोमांच का माहौल बना दिया। इस आयोजन में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों से लगभग 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जो इस कार्यक्रम की लोकप्रियता और सफलता को दर्शाता है। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया इस अवसर पर श्री गुरु गोबिंद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की खेल गतिविधियाँ विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करते हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ जीवन कौशल सीखने का अवसर प्रदान करता है यह खेल आयोजन न केवल मनोरंजक रहा, बल्कि विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक भी साबित हुआ। “उत्साह” क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने यह सिद्ध कर दिया कि शिक्षा के साथ खेल गतिविधियाँ भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उत्साह क्लब की समन्वयक रमनदीप कौर ने जानकारी दी कि सभी विजेता टीमों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने और उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने का माध्यम ब प्रतियोगिता के दौरान निष्पक्ष निर्णय सुनिश्चित करने के लिए मदन लाल शर्मा एवं अरविन्द कुमार ने निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कुशल संचालन से प्रतियोगिता सुचारु और सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
