मसानी में उपस्वास्थ्य केंद्र का हुआ शुभारंभ
मसानी में नवनिर्मित उपस्वास्थ्य केंद्र का किया उद्घाटन, आमजन को मिलेगी स्वास्थ्य सेवाएं
टिब्बी। क्षेत्र के समीपवर्ती गांव मसानी में नवनिर्मित उपस्वास्थ्य केंद्र का शुक्रवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। शुभारंभ अवसर पर मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी डॉ. रितिका पारीक और सरपंच बलजीत सिंह ने संयुक्त रूप से रीबन काटकर उप स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया। इस उपस्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से अब ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार, टीकाकरण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर-दराज के अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और गांव में ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। अतिथियों ने ग्रामीणों को इस नई स्वास्थ्य सौगात की बधाई दी। उद्घाटन समारोह में पहुंचे अतिथियों का स्वागत स्वास्थ्य विभाग की टीम और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पूरे उत्साह के साथ किया गया। स्वागतकर्ताओं की अगुवाई सबसे पहले एएनएम मंजू यादव ने की। उनके साथ महिला स्टाफ सदस्यों में एएनएम सुमन बरोड़, मोनू बाला, गीता सुथार, जसवीर कौर, परमजीत कौर, मंजू, कुलविंद्र कौर और गोरा कौर ने अतिथियों का स्वागत किया। वहीं, पुरुष स्वागतकर्ताओं में सुखवीर सिंह बराड़, बलकरण सिंह, दलीप यादव, धर्मपाल बरोड़, सुखदेव सिंह राणा, बलजीत सिंह, सूबा सिंह, सुरेंद्र प्रजापत, गुरतेज सिंह, विनोद यादव और कृष्ण मुरारी यादव ने अतिथियों का अभिनंदन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने गांव में चिकित्सा सुविधाएं सुदृढ़ होने पर खुशी और आभार व्यक्त किया।
