News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

लाडो प्रोत्साहन योजना

लाडो प्रोत्साहन योजना

लाडो प्रोत्साहन योजना के लंबित प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश, लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई 

हनुमानगढ़। जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारंभिक शिक्षा, द्वारा लाड़ो प्रोत्साहन योजना/मुख्यमंत्री राजश्री योजना की द्वितीय किश्त से वंचित पात्र बालिकाओं को लाभ दिलाने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार 04 मई से 16 मई 2026 तक फील्ड कर्मियों के माध्यम से लंबित भुगतानों के निस्तारण के लिए विशेष सर्वे अभियान संचालित किया गया था। इसके तहत पीईईओ एवं यूसीईईओ स्तर पर प्रमाण-पत्र एवं सूचना निर्धारित प्रारूप में एकत्रित कर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से कार्यालय को भिजवानी थी, लेकिन अभी तक कई ब्लॉकों से निर्धारित सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उक्त अवधि में की गई कार्रवाई का संपूर्ण विवरण हार्डकॉपी एवं एक्सेल शीट में तत्काल उपलब्ध करवाया जाए। साथ ही संबंधित पीईईओ एवं यूसीईईओ द्वारा निर्धारित प्रारूप में सूचना एवं प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना सुनिश्चित किया जाए शालादर्पण पोर्टल पर प्रदर्शित लंबित रिकॉर्ड्स का शीघ्र निस्तारण किया जाए तथा विद्यालयों एवं पीईईओ/यूसीईईओ आईडी पर लंबे समय से लंबित आवेदनों को लॉक एवं रिपोर्ट करवाना सुनिश्चित किया जाए।

निदेशालय द्वारा संचालित इस विशेष अभियान में लापरवाही बरतने अथवा कम प्रगति दर्शाने वाले अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के प्रस्ताव भी भेजे जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने इसे राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना बताते हुए सर्वोच्च प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश प्रदान किए हैं।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.