News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

जिला स्तरीय जनसुनवाई

जिला स्तरीय जनसुनवाई

जिला स्तरीय जनसुनवाई में आए 53 से अधिक परिवाद, 

जिला कलेक्टर ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

अतिक्रमण, रास्ता और खालों से जुड़े मामले रहे प्रमुख


हनुमानगढ़। आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर राज्य सरकार की त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के तहत गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित हुई। जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में परिवादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई सुबह 11 बजे शुरू होकर दोपहर करीब 2.30 बजे तक चली। इस दौरान 53 से अधिक परिवाद प्राप्त हुए। जिला कलेक्टर ने प्रत्येक परिवादी की समस्या को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए अधिकारियों को मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान पूर्व में आयोजित जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक में प्राप्त 14 प्रकरणों पर चर्चा कर उनके निस्तारण को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों और उपखंड अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।



जनसुनवाई में राजस्व, जल संसाधन, डिस्कॉम, वाटरशेड सहित विभिन्न विभागों से संबंधित परिवाद सामने आए। इनमें अतिक्रमण, रास्ता खुलवाने तथा खालों से जुड़े मामले अधिक रहे। जनसुनवाई में एडिशनल एसपी श्रीमती राजकंवर, जिला परिषद सीईओ श्री ओपी बिश्नोई तथा एसडीएम श्री मांगीलाल, श्री अवि गर्ग, डॉ. दिव्या सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.