News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

गरीब परिवार की बेटी की शादी पर किया सहयोग

गरीब परिवार की बेटी की शादी पर किया सहयोग

जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में किया सहयोग

सलेमगढ़ मसानी' कन्या विवाह सेवा समिति ने बढ़ाए हाथ



टिब्बी।  क्षेत्र के निकटवर्ती गाँव कमरानी में एक जरूरतमंद परिवारकी बेटी की शादी में सहयोग के लिए 'कन्या विवाह सेवा समिति सलेमगढ़ मसानी' द्वारा एक बार फिर समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया गया है। समिति के सदस्यों ने एक अति जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में आगे बढ़कर आर्थिक सहयोग किया। इस अवसर पर संस्था द्वारा नवदंपति को उपहार स्वरूप घर के उपयोग में आने वाला आवश्यक घरेलू सामान भेंट किया। विवाह समारोह के दौरान समिति के प्रमुख सदस्य बालमुकुंद शर्मा, कुलदीप सिंह भुल्लर, प्रकाश सिंह चौहान, प्रभु दयाल भाटी, राजकुमार जालंधरा और पंडित प्रेम जाजड़ा मुख्य रूप से उपस्थित रहे और नवदंपति को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। संस्था की ओर से बालमुकुंद शर्मा और कुलदीप सिंह भुल्लर ने इस नेक कार्य में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले सभी दानदाताओं का आभार जताया। उन्होंने बताया कि यह संस्था पूरी तरह से आमजन और दानदाताओं के निस्वार्थ सहयोग से संचालित हो रही है। वहीं, विवाह संपन्न होने पर लड़की के परिजनों ने इस बड़े संबल के लिए कन्या विवाह सेवा समिति के सभी सदस्यों और सहयोग करने वाले दानदाताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.