News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2026-27

विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2026-27

विद्यार्थी विज्ञान मंथन हेतु विद्यार्थियों का पंजीकरण प्रारम्भ, 30 सितम्बर तक कर सकेंगे आवेदन

हनुमानगढ़। विज्ञान के क्षेत्र में भारत के योगदान के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से विज्ञान भारती (VIBHA) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की डिजिटल विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा “विद्यार्थी विज्ञान मंथन (VVM) 2026-27” के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक, राजस्थान बीकानेर द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार कक्षा 6 से 8 तक के इच्छुक विद्यार्थी स्वैच्छिक रूप से इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण VVM के आधिकारिक पोर्टल पर 30 सितम्बर 2026 तक किया जा सकेगा। पंजीकरण शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है।

विभाग द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ग्रीष्मावकाश उपरांत विद्यालय खुलने पर विद्यार्थियों को प्रतियोगिता की जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा अधिकाधिक इच्छुक विद्यार्थियों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाए।

निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि प्रतियोगिता में भागीदारी पूर्णतः स्वैच्छिक (Voluntary Participation) होगी तथा किसी भी विद्यार्थी को पंजीकरण के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।

विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि, जिज्ञासा एवं नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना है, जिससे वे विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़कर देश के विकास में योगदान दे सकें।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.