News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

आईजीएनपी में लापता दोनों किशोरों के शव बरामद

आईजीएनपी में लापता दोनों किशोरों के शव बरामद

दर्दनाक हादसा, आईजीएनपी में लापता दोनों किशोरों के शव 40 घंटे बाद बरामद, तीन दिन से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

टिब्बी। क्षेत्र के समीपवर्ती गुजर रही जीवनदायिनी इंदिरा गांधी फीडर नहर दो परिवार के मासूम बच्चों को लील गई। नहाने आए सात किशोरों में से दो किशोर पानी के बहाव में बह गये । इस दर्दनाक हादसे में लापता दोनों किशोरों के शव शनिवार सुबह तीसरे दिन 40 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद मिले। शवों को सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। जिसके बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्ट मार्टम करवाने के बाद पुलिस ने मृग दर्ज के शव परिजनो सौंपे।

आईजीएनपी फीडर की आरडी 619 के पास हुए दर्दनाक हादसे में लापता हुए दोनों किशोरों के शव मिलने के बाद हरियाणा के बणी गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों पर टूटे दुखो के पहाड़ से रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर हरियाणा के बणी गांव के 6-7 किशोर सूरेवाला क्षेत्र के समीपवर्ती गुजर रही नहर में नहाने आए थे। इसी दौरान तेज बहाव में मोहित (16) पुत्र रोहिताश वाल्मीकि एवं मनीष (14) पुत्र राजकुमार वाल्मीकि पानी में बह गए, जबकि उनके अन्य साथी सुरक्षित बाहर निकल आए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, आपदा प्रबंधन की टीम, गोताखोरों तथा स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सच ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन नहर में पानी के तेज बहाव और गहराई के कारण शुक्रवार शाम तक दोनों किशोरों का कोई सुराग नहीं लग सका, जिसके बाद तलाश अभियान लगातार जारी रखा गया।

थानाधिकारी हंसराज लूणा ने बताया कि शनिवार सुबह दोनों किशोरों के शव नहर से बरामद कर लिए गए। शवों को टिब्बी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर पुलिस ने मृग दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

इस दुखद घटना से बणी गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नहरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा लोगों को जागरूक करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.