News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

छात्रवृत्ति योजना सत्र 2026-27

छात्रवृत्ति योजना सत्र 2026-27

छात्रवृत्ति योजनाओ सत्र 2026-27 के प्रस्ताव 31 जुलाई तक कर सकेंगे ऑनलाइन सत्यापित

हनुमानगढ़, 8 जून। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय राजस्थान, बीकानेर द्वारा सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पूर्व एवं उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशानुसार राज्य के समस्त राजकीय एवं मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति प्रस्ताव शालादर्पण एवं संबंधित पोर्टलों के माध्यम से ऑनलाइन तैयार किए जाएंगे।

जारी विज्ञप्ति के अनुसार विद्यार्थियों के प्रवेश के समय ही आवश्यक सूचनाएं एवं दस्तावेज पूर्ण कर छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे, जिससे पात्र विद्यार्थियों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके। पूर्व मैट्रिक, उत्तर मैट्रिक, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग तथा विशेष श्रेणी की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं को इसमें शामिल किया गया है।

निर्देशों में बताया गया है कि केंद्र प्रवर्तित छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए विद्यार्थियों के नाम से आधार सीडेड बैंक खाता होना अनिवार्य है। साथ ही कुछ योजनाओं के लिए आधार प्रमाणीकरण भी आवश्यक रहेगा। पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं छात्रवृत्ति दरों की विस्तृत जानकारी संबंधित पोर्टल पर उपलब्ध है।

विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शालादर्पण पोर्टल से ऑटो प्रोसेस के माध्यम से ऑनलाइन छात्रवृत्ति प्रस्ताव तैयार कर उनका सत्यापन (Verified) निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करें। विद्यालयों द्वारा छात्रवृत्ति प्रस्ताव तैयार एवं सत्यापित करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

शिक्षा विभाग ने सभी संस्था प्रधानों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से समय रहते आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने तथा पात्र विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति प्रस्ताव ऑनलाइन तैयार करवाने की अपील की है, ताकि कोई भी विद्यार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.