अनमोल ने किया पीरकामड़िया का नाम रोशन
पीरकामड़िया के अनमोल का भारतीय बॉक्सिंग टीम में चयन,
चीन में होने वाली वर्ल्ड बॉक्सिंग कप 2026 में देश का करेंगा प्रतिनिधित्व
टिब्बी। गांव पीरकामड़िया के लिए अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है। गांव के होनहार मुक्केबाज अनमोल, पुत्र डॉ. राकेश, का चयन आगामी वर्ल्ड बॉक्सिंग कप 2026 के लिए भारतीय पुरुष बॉक्सिंग टीम में 60 किलोग्राम भार वर्ग में हुआ है। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 15 जून से 21 जून 2026 तक चीन के गुइयांग शहर में आयोजित की जाएगी।
अनमोल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे गांव, क्षेत्र और जिले में हर्ष का माहौल है। उनकी मेहनत, लगन और समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। भारतीय टीम में चयन न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।
अनमोल की बचपन से बॉक्सिंग में ही रुचि थी। खेल क्षेत्र ने ही आगे बढ़ने के लिए उसने हिसार में अखिल कुमार एकेडमी से जुड़कर खेल की बारीकियों को जाना। इसके बाद उसने साईं एकेडमी रोहतक ज्वाइन किया। वहां से साईं एकेडमी भालेरी कर्नाटक भेजा गया। उसने बॉक्सिंग में कड़ी मेहनत खेल के प्रति समर्पण दिखाया। इसके दम पर भारतीय टीम के लिए चयन किया गया।
ग्रामीणों एवं खेल प्रेमियों ने अनमोल तथा उनके परिवार को इस अभूतपूर्व सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास जताया कि अनमोल चीन की धरती पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन करेगा और तिरंगा शान से लहराएंगा।
ग्रामीणों ने कहा कि अनमोल की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी सफलता यह साबित करती है कि दृढ़ संकल्प, अथक मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी ऊंचाई को हासिल किया जा सकता है। पूरे गांव एवं क्षेत्र में खुशी की लहर है। और अनमोल के उज्ज्वल भविष्य और प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने की कामना की है।

