News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान

पीएमएसएमए के दस वर्ष पूरे होने पर जिले भर में होंगे आयोजन

हनुमानगढ़। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 9 जून 2026 को दस वर्ष पूर्ण होने पर हनुमानगढ़ जिले के चिकित्सा संस्थानों में विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। इस संबंध में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि 9 जून को पीएमएसएमए के सफलतापूर्वक दस वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं की विशेष रूप से गर्भावस्था की द्वितीय और तृतीय तिमाही में प्रत्येक माह की 9 तारीख को निशुल्क एवं गुणवत्ता पूर्ण प्रसव देखभाल (एएनसी) सेवाएं प्रदान करना है। इसके अतिरिक्त विस्तारित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (ई-पीएमएसएमए) के तहत प्रत्येक माह की 18 व 27 तारीख को नाम आधारित उच्च जोखिम गर्भावस्था (हाई रिस्क प्रिग्नेंसी-एचआरपी) की ट्रैकिंग, अतिरिक्त फॉलोअप विजिट, रेफरल सहायता तथा प्रसव के बाद लगातार 45 दिनों तक की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभियान और अभियान के दौरान प्रदान की जाने वाले सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना ही पीएमएसएमए के दस साल कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है ताकि सम्मानजनक और संवेदनशील मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को प्रोत्साहित किया जा सके। इससे सामुदायिक सहभागिता और पारिवारिक भागीदारी भी मजबूत होगी।

आरसीएचओ डॉ. सुनील विद्यार्थी ने बताया कि 9 जून को मेडिकल कॉलेज, जिला व उपजिला चिकित्सालय, सीएचसी, प्रथम रेफरल इकाइयों और पीएचसी पर विशेष पीएमएसएमए दिवस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसूति और स्त्री रोग संबंधित सभी स्पेशलिस्ट मौजूद रहकर आवश्यक जांच व उपचार करेंगे। इसके अलावा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर भी विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.