News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

शहरी सेवा शिविर 2026

शहरी सेवा शिविर 2026

आमजन की समस्याओं का होगा मौके पर समाधान, शनिवार को भी आयोजित होंगे शिविर

हनुमानगढ़। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में शहरी सेवा शिविर-2026 का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान कर रहे हैं तथा योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

शनिवार को यहां आयोजित होंगेे शहरी सेवा शिविर

20 जून, शनिवार को हनुमानगढ़ नगरपरिषद के वार्ड नम्बर 16 से 18 के लिए दुर्गा मन्दिर धर्मशाला में शिविर का आयोजन होगा। वहीं, नगरीय निकाय नोहर में वार्ड नंबर 12 के लिए, पीलीबंगा में वार्ड नंबर 29 से 35 के लिए, गोलूवाला में वार्ड नंबर 7 के लिए, टिब्बी में वार्ड नंबर 6 के लिए, रावतसर में वार्ड नंबर 10 के लिए संबंधित नगरपालिका कार्यालयों में शहरी सेवा शिविरों का आयोजन होगा।

मौके पर होगा निस्तारण

शिविरों में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, कृषि, बिजली, पेयजल, चिकित्सा, खाद्य सुरक्षा, श्रम एवं अन्य विभागों से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। पात्र व्यक्तियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा। संबंधित वार्डों के नागरिकों से अपील है कि वो शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाए तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले। 

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.