ग्रामीण सेवा शिविर 2026
ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवार के लिए लाया राहत:
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में मिली 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता,
टिब्बी। राजस्थान सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने एवं आमजन की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से टिब्बी ब्लॉक के गांव रामपुरा उर्फ रामसरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर एक परिवार की कठिनाई के समय 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता से राहत बनकर आया। जिससे राज्य सरकार की जन कल्याण की मंशा को साकार कर दिया। शिविर के दौरान पंजाब नैशनल बैंक शाखा रामपुरा उर्फ रामसरा द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमार्थी पति की मृत्यु होने पर नॉमिनी पत्नी को 2 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। तो लाभार्थी में सरकार का आभार जताया।
गत वर्ष 2025 में गांव में ही आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में पीएनबी बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से बैंक मित्र आशा रानी कंबोज द्वारा गांव के निवासी वेदप्रकाश स्वामी को प्रेरित कर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत मात्र 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर बीमा करवाया था। दुर्भाग्यवश लगभग पांच माह बाद वेदप्रकाश स्वामी का आकस्मिक निधन हो गया।इसके बाद बैंक मित्र आशा रानी कंबोज एवं पीएनबी बैंक प्रबंधक राजेश कुमार के प्रयासों से बीमा दावा प्रक्रिया पूरी करवाई गई। शुक्रवार को ग्रामीण सेवा शिविर 2026 में आयोजित शिविर में ही मृतक की पत्नी इंद्रा देवी को योजना के तहत 2 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की।यह राशि लाभार्थी परिवार के लिए एक संजीवनी बनकर आई। जो पूरे परिवार को आर्थिक संबल मिलेगा। लाभार्थी ने सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस मौके पर उपखंड अधिकारी श्री सत्यनारायण सुथार, नायब तहसीलदार एवं शिविर प्रभारी सूर्यदेव स्वामी, प्रशासक भगवती देवी, मंडल अध्यक्ष गिरधारी लाल टाक, डॉ. राजकुमार, हाकम सिंह, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी/विकास अधिकारी राधाकृष्ण कड़वासरा, सतपाल कंबोज सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में इंद्रा देवी को 2 लाख की सहायता राशि प्रदान की। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों को संकट की घड़ी में आर्थिक संबल प्रदान करती हैं।
