News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

आधार सेवाओं की गुणवत्ता हेतु विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम

आधार सेवाओं की गुणवत्ता हेतु विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम

आधार सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने हेतु UIDAI एवं डीओआईटी ने आयोजित किया विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम

31 आधार ऑपरेटर्स एवं सुपरवाइजर्स को ECMP और यूनिवर्सल क्लाइंट प्रणाली का दिया गया प्रशिक्षण

हनुमानगढ़। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) एवं सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (DOIT) के संयुक्त तत्वावधान में जिला हनुमानगढ़ में आधार ऑपरेटर्स एवं सुपरवाइजर्स के लिए शुक्रवार को विशेष ECMP (Enrollment Client Multi Platform) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आधार नामांकन एवं अद्यतन सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, तकनीकी दक्षता बढ़ाना, त्रुटियों को कम करना तथा सुरक्षा मानकों के अनुपालन को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को ECMP एवं यूनिवर्सल क्लाइंट (UC) प्रणाली से संबंधित प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। आधार नामांकन एवं अपडेट के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, नवीनतम तकनीकी अपडेट्स तथा कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेषज्ञों ने विस्तार से मार्गदर्शन किया।

प्रशिक्षण में जिले के कुल 31 आधार ऑपरेटर्स एवं सुपरवाइजर्स ने भाग लिया। उन्हें यूनिवर्सल क्लाइंट के माध्यम से आधार नामांकन, होम-बेस्ड एनरोलमेंट, 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के नामांकन, ऑपरेटर पेनल्टी एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिभागियों की विभिन्न तकनीकी एवं प्रक्रियागत समस्याओं का समाधान भी किया गया।

कार्यक्रम में आधार नामांकन के निरस्तीकरण (Cancellation) एवं निलंबन (Suspension) से संबंधित प्रकरणों पर विशेष चर्चा की गई। ऑपरेटर्स को ऐसे मामलों के प्रमुख कारणों से अवगत कराते हुए निर्धारित दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अनियमितता से बचा जा सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में यूआईडीएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री निखिल जैन, सेंटर मैनेजर श्री दलीप कुमार, संयुक्त निदेशक श्री योगेन्द्र कुमार, उपनिदेशक श्री आशीष सियाग सहित जिले के विभिन्न ब्लॉकों के प्रोग्रामर, सहायक प्रोग्रामर, सुपरवाइजर्स एवं आधार ऑपरेटर्स उपस्थित रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.