News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

4 केएसपी में ग्रामीण सेवा शिविर

4 केएसपी में ग्रामीण सेवा शिविर

10 परिवारों को मिला भू स्वामित्व,  27 बीघा के दो संयुक्त खाते को आपसी सहमति से किया विभाजन, मिली राहत

टिब्बी। राज्य सरकार द्वारा जनकल्याण एवं समस्या समाधान हेतु  ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार आपके द्वार के तहत ग्रामीणों को राहत मिल रही है।  ब्लॉक की ग्राम पंचायत 4 केएसपी में सोमवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग ने  विभिन्न कार्यों का निस्तारण कर पात्र लाभार्थियों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया। 

शिविर में 10 परिवारों को भू स्वामित्व हेतु पट्टे, वीबीजीरामजी के तहत जॉब कार्ड वितरित किए गए। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 10 व्यक्तिगत शौचालयों की स्वीकृति जारी की तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 लाभार्थियों की तीसरी किस्त व 2 विवाह प्रमाण पत्र भी जारी कर राहत दी शिविर के दौरान वीबीजीरामजी योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए 442 ग्रामीणों को मनरेगा योजना से वीबीग्रामजी योजना में की जानकारी प्रदान कर जागरूक किया। 

राजस्व विभाग ने एक परिवार के वर्षों पुराने 27 बीघा के दो संयुक्त कृषि खातों को आपसी सहमति से विभाजन से राहत मिलने के साथ साथ परिवार के सभी सदस्यों में आपसी प्रेम, भाईचारा की समझ व समन्वय स्थापित करने का संदेश लाया। इस अवसर पर शिविर प्रभारी नायब तहसीलदार श्री पतराम गोदारा, सहायक शिविर प्रभारी एवं सहायक विकास अधिकारी श्री जसवीर सिंह, ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि श्री लखविंद्र सिंह उर्फ लख्खा तथा ग्राम विकास अधिकारी श्रीमती वीरपाल कौर सहित विभागीय कार्मिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.