News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

मसीतांवाली हेड स्थित कबीर आश्रम में संत समागम एवं विशाल भंडारा

मसीतांवाली हेड स्थित कबीर आश्रम में संत समागम एवं विशाल भंडारा

कबीर जयंती महोत्सव 2026: 

कबीर आश्रम में 40वें विशाल भंडारे एवं सत्संग का होगा भव्य आयोजन

टिब्बी। मसीतांवाली हेड स्थित कबीर आश्रम में श्री कबीर जयंती महोत्सव-2026 के उपलक्ष्य में 40वें विशाल भंडारे एवं सत्संग का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

आयोजन के दौरान परमपूज्य संतों के सान्निध्य में श्री धीरा साहिब जी महाराज एवं श्री गरीबदास जी महाराज की अमृतवाणी का अखंड पाठ, संत-महात्माओं के प्रवचन, हवन-यज्ञ एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

कार्यक्रम के अनुसार 28 जून, रविवार को प्रातः 9:15 बजे से धीरा सतल पाठ प्रकाश होगा। वहीं 29 जून, सोमवार को रात्रि 9:15 बजे से विशाल संत समागम आयोजित किया जाएगा। इसी दिन सायं 6:15 बजे से प्रातः तक विशाल भंडारे का आयोजन रहेगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने की संभावना है।

इस धार्मिक आयोजन में परमपूज्य स्वामी श्री जीवनानंद जी महाराज का सान्निध्य प्राप्त होगा। आयोजन कबीर आश्रम, मसीतांवाली हेड (हनुमानगढ़) में होगा। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित उपस्थित होकर संतवाणी का श्रवण करने एवं भंडारे में सहभागिता निभाने का आग्रह किया है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.