News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान

वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान

वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 के तहत झाम्बर में जल संरक्षण कार्यक्रम

हनुमानगढ़। वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 के तहत मंगलवार को जल योजना 5 एस.एस.डब्ल्यू., झाम्बर में जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जल योजना की डिग्गियों पर जल पूजन से हुई। इसके बाद मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री ओ.पी. विश्नोई ने उपस्थित ग्रामीणों एवं अधिकारियों को जल संरक्षण, जल के सदुपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। 

उन्होंने वर्षा जल संग्रहण, जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता बनाए रखने एवं प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि जल की प्रत्येक बूंद अमूल्य है और इसके संरक्षण में जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

इस दौरान जल योजना परिसर में स्वच्छता एवं साफ-सफाई के लिए श्रमदान किया गया। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के संकल्प को दोहराया गया।

कार्यक्रम में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियन्ता श्री मनीन्द्र गोदारा, अधिशाषी अभियन्ता श्री हेमन्त कुमार, सहायक अभियन्ता श्री अमित कुमार खीचड़, ग्राम पंचायत प्रशासक श्री कुलदीप सिंह सहित विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने सहभागिता की।

___

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.