News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

किसानों एवं आमजन की समस्याओं का समाधान करना प्राथमिकता

किसानों एवं आमजन की समस्याओं का समाधान करना प्राथमिकता

विधायक अभिमन्यु पूनिया की नेता विपक्ष राहुल गांधी से शिष्टाचार मुलाकात 

किसानों और संगरिया क्षेत्र की समस्याओं से करवाया अवगत

संगरिया/ किशनगढ़। कांग्रेस पार्टी के 'संगठन सृजन अभियान' के अंतर्गत किशनगढ़ में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दौरान संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया ने नेता विपक्ष राहुल गांधी से शिष्टाचार मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र संगरिया सहित किसानों से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण समस्याओं से अवगत करवाया।

मुलाकात के दौरान विधायक अभिमन्यु पूनिया ने क्षेत्र के किसानों के समक्ष आ रही समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए बताया कि किसानों की फसलें समय पर नहीं बिक पाने के कारण उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मंडियों में बारदाने की कमी के चलते गेहूं एवं अन्य कृषि उपज की खरीद व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिससे किसानों में भारी असंतोष व्याप्त है।

विधायक पूनिया ने किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने, समय पर खरीद सुनिश्चित करने तथा मंडियों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध करवाने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही कृषि एवं सिंचाई से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी विस्तार से चर्चा की।

इसके अतिरिक्त उन्होंने संगरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों, रोजगार, शिक्षा, पेयजल, सड़क एवं अन्य जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों से भी राहुल गांधी को अवगत कराया।

राहुल गांधी ने विधायक अभिमन्यु पूनिया द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुना तथा किसानों एवं आमजन से जुड़े विषयों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर संगठन सृजन अभियान के प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने को लेकर विचार-विमर्श किया।

विधायक अभिमन्यु पूनिया ने कहा कि किसानों एवं आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और वे लगातार इन मुद्दों को उचित मंचों पर उठाते रहेंगे, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके और विकास को नई गति प्राप्त हो।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.