News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला

एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला

GeM पोर्टल के प्रभावी उपयोग को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

हनुमानगढ़। सरकारी खरीद प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुगम एवं डिजिटल बनाने के उद्देश्य से वित्त विभाग की ओर से शुक्रवार को नगर परिषद सभागार, हनुमानगढ़ टाउन में गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल विषयक एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के आहरण एवं वितरण अधिकारियों तथा लेखा संवर्ग के अधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता एवं प्रशिक्षक श्री साहिल शर्मा ने GeM पोर्टल के तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया, विभिन्न वस्तुओं एवं सेवाओं के चयन, मूल्य तुलना, ऑनलाइन खरीद प्रक्रिया तथा पारदर्शी उपापन प्रणाली के बारे में विस्तार से समझाया। साथ ही खरीद प्रक्रिया के दौरान आने वाली तकनीकी समस्याओं एवं उनके समाधान पर भी उपयोगी जानकारी प्रदान की।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सरकारी खरीद में GeM पोर्टल की उपयोगिता, समयबद्ध खरीद प्रक्रिया, प्रतिस्पर्धी दरों पर सामग्री उपलब्धता तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने संबंधी प्रावधानों से अवगत कराया गया। अधिकारियों को पोर्टल के प्रभावी उपयोग के लिए व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला में श्री मनोहर लाल (प्राचार्य), श्री अवनीश झाझड़िया (लेखाधिकारी), कलेक्ट्रेट से श्री दिनकर सिंह (सहायक लेखाधिकारी), श्री कन्हैया सोनी (वरिष्ठ सहायक), श्री रोहित कुमार (कनिष्ठ लेखाकार) एवं श्री तरसेम (सूचना सहायक) सहित विभिन्न विभागों के आहरण एवं वितरण अधिकारी तथा लेखा संवर्ग के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला के समापन पर प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं एवं शंकाओं का समाधान किया गया।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.