News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

जिला अस्पताल में सायंकालीन ओपीडी शुरू

जिला अस्पताल में सायंकालीन ओपीडी शुरू

राजकीय जिला अस्पताल में 6 से बढ़कर किए 9 दवा वितरण केंद्र 

फीवर क्लीनिक और मेमोरी केयर क्लीनिक शुरू

सायंकालीन ओपीडी की शुरुआत


हनुमानगढ़। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव के निर्देशानुसार हनुमानगढ़ टाऊन स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल राजकीय जिला चिकित्सालय में मरीजों की बढ़ती संख्या और दवा वितरण केंद्रों पर लगने वाली भीड़ को देखते हुए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। अस्पताल में दवा वितरण केंद्रों की संख्या 6 से बढ़ाकर 9 कर दी गई है, जिससे मरीजों को दवाएं प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी और प्रतीक्षा समय में कमी आएगी।

प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. शंकरलाल सोनी ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत मुख्य भवन के ओपीडी ब्लॉक में 6 दवा वितरण केंद्र संचालित होंगे। वहीं एमसीएच भवन में 2 दवा वितरण केंद्र तथा एमसीएच के कमरा संख्या 7 में 24×7 एक अतिरिक्त दवा वितरण केंद्र संचालित किया जाएगा, जिससे मरीजों को चौबीसों घंटे आवश्यक दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

फीवर क्लीनिक और मेमोरी केयर क्लीनिक शुरू

अस्पताल प्रशासन द्वारा ओपीडी समय में नई विशेष चिकित्सा सेवाएं भी शुरू की गई हैं। ओपीडी ब्लॉक के कमरा संख्या 33 में फीवर क्लीनिक का संचालन प्रारंभ किया गया है, जबकि कमरा संख्या 12 में अल्जाइमर एवं डिमेंशिया से पीड़ित मरीजों के लिए मेमोरी केयर क्लीनिक शुरू किया गया है। इन विशेष क्लीनिकों से संबंधित रोगियों को बेहतर और विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श उपलब्ध हो सकेगा।

सायंकालीन ओपीडी की शुरुआत

मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 7 जून, 2026 रविवार से सायंकालीन ओपीडी व्यवस्था भी शुरू कर दी गई है। यह ओपीडी प्रतिदिन शाम 5 बजे से 7 बजे तक ओपीडी ब्लॉक के कमरा संख्या 36 में संचालित होगी। इसके लिए चिकित्सकों का ड्यूटी शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।

सायंकालीन ओपीडी के दौरान आपातकालीन दवा वितरण केंद्र के अतिरिक्त एक अन्य दवा वितरण केंद्र भी संचालित रहेगा। साथ ही आवश्यक जांच सुविधाएं भी मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी। पीएमओ का कहना है कि इन व्यवस्थाओं से मरीजों को अधिक सुगम, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेगी।


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.