News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

निःशुल्क आयुर्वेद-नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर

निःशुल्क आयुर्वेद-नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर

प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति विश्वास मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल

टिब्बी में 9 जून को लगेगा निःशुल्क आयुर्वेद-नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ देंगे स्वास्थ्य परामर्श

टिब्बी। क्षेत्रवासियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से 9 जून को टिब्बी में एक भव्य निःशुल्क आयुर्वेद-नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक श्री सिद्धि विनायक स्कूल, टिब्बी में आयोजित होगा।

शिविर का आयोजन एसकेडी यूनिवर्सिटी में संचालित वाग्भट वैलनेस एवं आयुष रिसर्च सेंटर के तत्वावधान में किया जा रहा है। शिविर में आने वाले मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा संबंधी परामर्श प्रदान किया जाएगा।

शिविर के दौरान किडनी, लीवर, हृदय रोग, डायबिटीज एवं थायराइड जैसी गंभीर बीमारियों की जांच एवं परामर्श उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा जोड़ों का दर्द, रीढ़ की हड्डी संबंधी समस्याएं, स्लिप डिस्क, नसों के रोग, अस्थमा, अनिद्रा, मोटापा एवं अन्य दीर्घकालिक रोगों से पीड़ित मरीजों को भी विशेषज्ञ मार्गदर्शन दिया जाएगा।

आयुर्वेद एवं नेचुरोपैथी के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार एवं प्राकृतिक उपचार पद्धतियों की जानकारी भी शिविर में दी जाएगी, जिससे लोगों को रोगों की रोकथाम एवं स्वास्थ्य संवर्धन में सहायता मिल सके।

ट्रस्ट अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा ने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। वहीं शिविर समन्वयक एवं प्रभारी अनिल जान्दू ने बताया कि यह आयोजन लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति विश्वास मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.