News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

सप्ताह में एक दिन विद्यार्थियो के लिए बस्ते से मुक्त दिवस

सप्ताह में एक दिन विद्यार्थियो के लिए बस्ते से मुक्त दिवस

राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों में अब हर सप्ताह में एक दिन होगा ‘नो-बैग डे’ 

योग, खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा


हनुमानगढ़। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, राजस्थान बीकानेर द्वारा प्रदेश के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए सप्ताह में एक दिन ‘नो-बैग डे’ (बस्ता मुक्त दिवस) आयोजित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस दिन विद्यालयों में योग, खेलकूद एवं विभिन्न शारीरिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
जारी निर्देशों के अनुसार यह निर्णय माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 26 से 28 दिसंबर 2025 को आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन में दिए गए सुझावों के क्रम में लिया गया है। उद्देश्य विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों के अतिरिक्त रचनात्मक, स्वास्थ्यवर्धक एवं व्यावहारिक गतिविधियों से जोड़ना है।

निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर ने सभी संभागीय संयुक्त निदेशकों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाले राजकीय एवं निजी विद्यालयों में साप्ताहिक रूप से ‘नो-बैग डे’ का आयोजन सुनिश्चित करवाएं तथा योग एवं शारीरिक गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें।
शिक्षा विभाग का मानना है कि इस पहल से विद्यार्थियों में शारीरिक फिटनेस, मानसिक एकाग्रता, अनुशासन एवं रचनात्मकता का विकास होगा तथा विद्यालयी शिक्षा को अधिक आनंददायक और व्यवहारिक बनाया जा सकेगा।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.