News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

ग्रीष्मावकाश अवधि को बढ़ाया

ग्रीष्मावकाश अवधि को बढ़ाया

राजस्थान सरकार ने बढ़ाई ग्रीष्मावकाश अवधि, अब 28 जून तक बंद रहेंगे स्कूल



जयपुर। राजस्थान सरकार के शिक्षा (ग्रुप-1) विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निर्धारित शिविरा पंचांग में संशोधन करते हुए ग्रीष्मावकाश की अवधि बढ़ा दी है। शासन उप सचिव आलोक जैन द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य के विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश अब 17 मई 2026 से 28 जून 2026 तक रहेगा।

पूर्व में ग्रीष्मावकाश 17 मई से 20 जून 2026 तक (35 दिन) निर्धारित था, जिसे बढ़ाकर 43 दिन कर दिया गया है। इसके साथ ही संस्था प्रधान द्वारा स्वीकृत किए जाने वाले अवकाशों की संख्या भी 1 से बढ़ाकर 2 कर दी गई है।

शिक्षा विभाग के अनुसार यह संशोधन शिविरा पंचांग वर्ष 2026-27 (1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027) में लागू रहेगा। आदेश को सक्षम स्तर से अनुमोदित किया गया है तथा इसकी प्रतिलिपि संबंधित विभागों, निदेशालयों और शैक्षणिक संस्थानों को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दी गई है।

गौरतलब है कि शिक्षक संघों ने राज्य सरकार द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश तथा प्रधानाचार्य द्वारा घोषित अवकाश में कटौती करने का विरोध किया गया था। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को गर्मी के मौसम में राहत मिलेगी।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.