News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

शिक्षा विभाग का नवाचार

शिक्षा विभाग का नवाचार

डिजिटल क्रांति की दिशा में शिक्षा विभाग का नवाचार: शाला दर्पण बना विद्यार्थियों का ज्ञान साथी

हनुमानगढ़। डिजिटल युग में शिक्षा को नई दिशा देने के उद्देश्य से राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा विकसित शाला दर्पण पोर्टल विद्यार्थियों के लिए एक समग्र शैक्षणिक मंच के रूप में स्थापित हो चुका है। यह पोर्टल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध करा रहा है।

विशेष रूप से पोर्टल का ‘स्कूल – शाला संवाद’ सेक्शन विद्यार्थियों के लिए ज्ञान का भंडार साबित हो रहा है। इस प्लेटफॉर्म पर कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए विविध एवं गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई है, जिससे उनकी सीखने की प्रक्रिया अधिक प्रभावी और रोचक बन रही है।

शाला संवाद सेक्शन में विद्यार्थियों को विषयवार वीडियो लेक्चर, एनसीईआरटी एवं आरबीएसई पाठ्यक्रम आधारित ई-कॉन्टेंट, विस्तृत प्रश्न बैंक, दूरदर्शन द्वारा प्रसारित शैक्षणिक कार्यक्रमों की अध्ययन सामग्री तथा ई-पत्रिकाएं एक ही मंच पर उपलब्ध हैं। इससे विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के लिए अलग-अलग स्रोतों की आवश्यकता नहीं पड़ती और उन्हें घर बैठे गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सामग्री प्राप्त हो जाती है।

शिक्षा विभाग का यह डिजिटल नवाचार विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास को नई गति प्रदान कर रहा है तथा उन्हें तकनीक आधारित शिक्षा से जोड़ते हुए भविष्य के लिए तैयार कर रहा है। विभाग का यह प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.