News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

गेहूं खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए होगी जांच

गेहूं खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए होगी जांच

गेहूं खरीद प्रक्रिया में असामान्य वृद्धि की जांच के लिए समिति का किया गठन, दिए निर्देश


टिब्बी। रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाए रखने के उद्देश्य से उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट टिब्बी द्वारा गठित विशेष जांच समिति को निर्देश जारी किए हैं।
एसडीएम कार्यालय जारी आदेश के अनुसार, गत वर्ष की तुलना में 120 प्रतिशत या उससे अधिक गेहूं विक्रय करने वाले किसानों एवं संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की जाएगी। समिति को पूर्व में आवंटित कार्यों के साथ-साथ विभिन्न बिंदुओं पर विशेष सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं।
जांच के दौरान समिति द्वारा दुकानों के बाहर उपलब्ध भौतिक ढेर का सत्यापन, पीढ़ बही का परीक्षण, धड़काटे एवं काला पर्चियों का मिलान, ठेकानामा एवं भूमि स्वामित्व संबंधी अभिलेखों की जांच, जनआधार के माध्यम से सत्यापन तथा कुल विक्रय मात्रा, आवक तिथि, वाहन एवं संबंधित प्रपत्रों का अवलोकन किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता, असामान्य वृद्धि अथवा संदिग्ध व्यापार की स्थिति सामने आती है तो समिति को स्पष्ट टिप्पणी सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
उपखंड अधिकारी ने समिति को संबंधित अभिलेखों की जांच कर स्पष्ट निष्कर्ष सहित रिपोर्ट शीघ्र कार्यालय में प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। इस कार्रवाई का उद्देश्य गेहूं खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.