मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का स्मृति दिवस
मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती 'मम्मा' का 61वां पुण्य स्मृति दिवस
18 जून को विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम
योग, मुरली, जीवन परिचय एवं ब्रह्म भोज का होगा आयोजन
![]() |
टिब्बी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, टिब्बी सेंटर के तत्वाधान में गुरुवार 18 जून 2026 को मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती के 61वें पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आध्यात्मिक जागरूकता, सकारात्मक सोच तथा मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में श्रद्धालु मातेश्वरी जी के जीवन, उनके आध्यात्मिक योगदान एवं मानवीय मूल्यों पर आधारित शिक्षाओं को स्मरण करेंगे।
स्थानीय सेंटर संचालिका ब्रह्माकुमारी अनिता बहन ने ने क्षेत्र के सभी नागरिकों, भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मातेश्वरी जी के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम प्रातः 7:00 बजे से 8:00 बजे तक योग साधना से शुरू होगा। इसके पश्चात सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे तक मुरली कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे तक मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती के जीवन एवं उनके आध्यात्मिक योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर ब्रह्म भोज का आयोजन किया जाएगा।
