News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक

जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक

21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा की तैयारियों की जिला कलेक्टर ने की समीक्षा

परीक्षा के निष्पक्ष एवं सुचारु संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

हनुमानगढ़। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा 21 जून 2026 को आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) के सफल एवं निष्पक्ष आयोजन के लिए जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई

बैठक में पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राधीक्षक उपस्थित रहे। बैठक में परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई तथा NTA द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिला कलेक्टर ने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता, गोपनीयता एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में परीक्षा से संबंधित भ्रामक, असत्य अथवा अफवाहपूर्ण सूचनाएं प्रसारित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

परीक्षा के दौरान, उससे पहले या उसके बाद यदि कोई परीक्षार्थी या कार्मिक किसी भी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होता है तो उसे अनुचित व्यवहार का दोषी माना जाएगा और उस पर अनुचित साधनों (यूएफएम) का मामला दर्ज किया जाएगा एवं उस परीक्षार्थी को NTA परीक्षा से 3 साल तक के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा एवं संबंधित के खिलाफ Public examinations (Prevention of unfair Means) act 2024 अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी

अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केन्द्रों के बाहर यातायात प्रबंधन, छायादार प्रतीक्षा स्थल, पेयजल, चिकित्सा सहायता तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।

जिला कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग निर्धारित जिम्मेदारियों का समयबद्ध निर्वहन करें ताकि परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.