News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

शहरी सेवा शिविर का अवलोकन

शहरी सेवा शिविर का अवलोकन

विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष ने शहरी सेवा शिविर का किया अवलोकन

हनुमानगढ़। विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) श्री रामगोपाल सुथार ने मंगलवार को हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित दुर्गा मंदिर धर्मशाला में आयोजित शहरी सेवा शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए।

श्री सुथार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। बड़ी संख्या में नागरिकों ने शिविर में भाग लेकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।

शिविर में जनप्रतिनिधि श्री प्रमोद डेलू, श्री अमित चौधरी, श्री सुमित रणवां, श्री ओम सोनी, श्री सुरेंद्र तिवाड़ी, श्री भारत भूषण, श्री संजय शर्मा, श्री जुगल किशोर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

___

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.