News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा

मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा

मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश


हनुमानगढ़। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मानसून पूर्व तैयारियों एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं नगर परिषद प्रशासक श्री उम्मेदीलाल मीणा, नगर परिषद आयुक्त श्री सुरेन्द्र सिंह यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में नगर परिषद द्वारा प्रत्येक वार्ड में शिकायत निस्तारण के लिए लगाए गए सूचना पट्टों की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने वॉल पेंटिंग, नशा मुक्ति संदेश एवं हेल्पलाइन नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने नालियों में कचरा डालने, सड़कों पर गंदगी फैलाने एवं पशुओं को खुले में छोड़ने वालों पर जुर्माना लगाने तथा सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही शहर के सभी नालों की मानसून पूर्व सफाई, हटाए गए फेरो कवर पुनः लगाने एवं उनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा। "हरियालो राजस्थान-2026" अभियान के तहत पौधरोपण के लिए स्थान चिन्हित करने, पौधों की सुरक्षा हेतु फेंसिंग करवाने तथा टाउन हॉल से अभियान शुरू करने के निर्देश भी दिए गए।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने मानसून से पूर्व सड़कों के पैचवर्क, विद्युत पोलों की खुली तारों को सुरक्षित करने तथा एसटीपी बांधों पर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने होटल, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों एवं धर्मशालाओं में अग्नि सुरक्षा उपकरणों की जांच के लिए विशेष फायर टीम गठित कर नियमित निरीक्षण कराने के भी निर्देश दिए।

___

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.