News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का दिया लाभ

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का दिया लाभ

ग्रामीण सेवा शिविर में एकलनारी को मिली राहत, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से मिले 31 हजार रुपए

टिब्बी। राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। ग्राम पंचायत तलवाड़ा झील में बुधवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान एकलनारी श्रीमती अमर कौर को बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ प्रदान किया गया।

श्रीमती अमर कौर की पुत्री बलजिंद्र कौर का विवाह 8 अक्टूबर, 2025 को संपन्न हुआ था। शिविर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्मिकों ने आवश्यक दस्तावेज तैयार करवाकर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करवाया। नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आवेदन स्वीकृत किया गया।

शिविर प्रभारी श्री सूर्यदेव स्वामी एवं अतिरिक्त विकास अधिकारी श्री कर्मजीत सोनी ने योजना के तहत 31 हजार रुपए की वित्तीय सहायता की स्वीकृति जारी कर लाभार्थी श्रीमती अमर कौर को प्रदान की।

योजना का लाभ मिलने पर श्रीमती अमर कौर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राजस्थान सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा जिला प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से पात्र व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंच रहा है, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिल रही है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.