News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

ग्रामीण सेवा शिविर

ग्रामीण सेवा शिविर

वर्षों पुराने गैर खातेदार कृषक को मिली खातेदारी का लाभ

खुशी व्यक्त करते हुए बोला "मने तो निहाल कर दियो।" 

टिब्बी। राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। गुरुवार को राठीखेड़ा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में एक किसान की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होने पर उसके चेहरे पर खुशी लौट आई। 

ग्राम राठीखेड़ा रोही के चक 2 जीजीआर निवासी परमजीत पुत्र करतार सिंह शिविर में अपनी समस्या लेकर पहुंचे। उन्होंने शिविर प्रभारी तहसीलदार हरीश कुमार टाक को बताया कि उन्हें वर्षों पूर्व 3 बीघा कृषि भूमि आवंटित हुई थी, जिस पर वर्षों से खेती कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं, लेकिन आज तक भूमि की खातेदारी उनके नाम दर्ज नहीं हो सकी थी। इसके कारण वे कृषि से जुड़ी कई सरकारी योजनाओं के लाभ नहीं ले पा रहा है। शिविर में राजस्व विभाग की टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। भू-अभिलेख निरीक्षक हंसराज एवं पटवारी मुकेश कुमार ने आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर प्रस्ताव तैयार किया।

 इसके बाद तहसीलदार हरीश कुमार टाक ने गैर खातेदारी कृषि भूमि की खातेदारी का त्वरित नामान्तरण कर मौके पर ही किसान को लाभान्वित किया। इसकें बाद परमजीत भावुक हो उठे और खुशी जाहिर करते हुए बोले, "मने तो निहाल कर दियो।" उन्होंने राज्य सरकार और राजस्व विभाग की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि ऋण, फार्मर आईडी सहित विभिन्न कृषि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इससे वे कृषि कार्य को और बेहतर ढंग से कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। ग्रामीण सेवा शिविर में इस प्रकार वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होने से आमजन में  सरकार के सुशासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ।


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.