News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

पूरे जिले में हुई 'ए' श्रेणी की नाकाबंदी

पूरे जिले में हुई 'ए' श्रेणी की नाकाबंदी

अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए हनुमानगढ़ पुलिस मुस्तैद

एसपी श्री नरेंद्र सिंह मीना ने पीलीबंगा में किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सड़क पर उतरे सभी सीओ और थानाधिकारी, संदिग्धों और वाहनों की हुई सघन चेकिंग

हनुमानगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्री नरेंद्र सिंह मीना के निर्देशानुसार आज जिले भर में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए शाम 8:00 बजे से 10:00 बजे तक विशेष 'ए' श्रेणी (A-Category) की नाकाबंदी करवाई गई।

सभी अधिकारी रहे ग्राउंड पर मौजूद:

इस विशेष नाकाबंदी के दौरान जिले के सभी वृत्ताधिकारी (CO) और थानाधिकारी (SHO) अपने-अपने क्षेत्रों में नाकाबंदी स्थलों पर खुद ग्राउंड पर मौजूद रहे। पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा जिले के मुख्य चौराहों, अंतर-राज्यीय व अंतर-जिला सीमाओं और संवेदनशील मार्गों पर नाके लगाकर कड़ी चेकिंग की गई।

एसपी हनुमानगढ़ ने किया औचक निरीक्षण:

नाकाबंदी की प्रभावशीलता को परखने और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र सिंह मीना स्वयं फील्ड में उतरे। एसपी श्री नरेंद्र सिंह मीना ने पीलीबंगा क्षेत्र में पहुंचकर नाकाबंदी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता को देखा और मौके पर मौजूद स्टाफ को सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने निर्देश दिए कि चेकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए और संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जाए।

संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की हुई सघन चेकिंग

इस दो घंटे की सघन नाकाबंदी का मुख्य उद्देश्य जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना था। नाकाबंदी के दौरान:

  • संदिग्ध वाहनों, बिना नंबर की गाड़ियों, काली फिल्म लगी कारों और दुपहिया वाहनों की गहनता से तलाशी ली गई।
  • संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा यातायात नियमो का उलंघन करने वाले वाहनों के चालान काट नियमानुसार कार्रवाई की गई।
  • मादक पदार्थों (तस्करी), अवैध हथियारों और नकदी की हेराफेरी को रोकने के लिए वाहनों के डैशबोर्ड और डिग्गी की बारीकी से चेकिंग की गई।

'वाहन ऐप' के जरिए संदिग्ध वाहनों के चेसिस और रजिस्ट्रेशन नंबरों को मौके पर ही वेरीफाई किया गया।

हनुमानगढ़ पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास बनाए रखने के लिए इस प्रकार की औचक नाकाबंदी और चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.