ग्रामीण सेवा शिविर में जरूरतमंद हुए लाभान्वित
एकल नारी की बेटी को मिला पालनहार योजना का लाभ,
1500 रुपये मासिक सहायता स्वीकृत, तो लाभार्थी बोली,"थारो बहोत बहोत धन्यवाद"
टिब्बी। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं पात्र व्यक्तियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों में सुशासन की भावना साकार हो रही है। गुरुवार को ग्राम पंचायत डबली कलां में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में एकल नारी पेंशनर सरोज निवासी डबली खुर्द को राहत प्रदान करते हुए उनकी पुत्री सपना का नाम पालनहार योजना में जोड़ा गया। शिविर में ही सपना के लिए 1500 रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई, जिससे परिवार को आर्थिक संबल मिला। जिससे वह अपनी बेटी के लिए शिक्षा सहित अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर पाएगी। शिविर में आते ही उसकी परेशानियां दूर होने पर बोली कि "थारो बहोत बहोत धन्यवाद"। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया।इस अवसर पर शिविर प्रभारी नायब तहसीलदार सूर्यदेव स्वामी, ग्राम पंचायत प्रशासक गुरुदयाल मूंड, विकास अधिकारी राधाकृष्ण कड़वासरा, अतिरिक्त विकास अधिकारी कर्मजीत सिंह तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के वरिष्ठ सहायक संदीप मील सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

