सैनिक समस्या समाधान शिविर
12 जून को पूर्व सैनिकों व वीरांगनाओं के लिए समस्या समाधान शिविर
जंक्शन स्थित सैनिक विश्राम गृह पर आयोजित होगा शिविर
हनुमानगढ़। भूतपूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं की समस्याओं के समाधान हेतु 12 जून, 2026 को पूर्व सैनिक समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 11:00 बजे तक सैनिक विश्राम गृह, हनुमानगढ़ जंक्शन में आयोजित होगा।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर का उद्देश्य पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं की पेंशन, स्वास्थ्य सेवाए, दस्तावेज़ अद्यतन और अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का मौके पर समाधान करना है।
शिविर में भाग लेने वाले भूतपूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं से अनुरोध किया गया है कि वे अपने आवश्यक दस्तावेज जैसे - पीपीओ, डिस्चार्ज बुक, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड और वह मोबाइल नंबर जो स्पर्श पोर्टल व बैंक खाते से जुड़ा हो, साथ लेकर आए।
.jpg)