News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर में

एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर में

एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर में 450 से अधिक युवाओं ने लिया भाग

रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल विकास के लिए 332 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन

हनुमानगढ़। बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरियों के साथ-साथ निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय की ओर से मंगलवार को उपक्षेत्रीय रोजगार कार्यालय परिसर, हनुमानगढ़ जंक्शन में एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 450 से अधिक रोजगारार्थियों ने भाग लिया।

सहायक निदेशक श्री विनोद गोदारा ने बताया कि शिविर में निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की 17 संस्थाओं ने भाग लेकर रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल विकास से संबंधित जानकारी प्रदान की। इनमें ब्लिंकिट हनुमानगढ़, ऑरिक मोटर्स प्रा. लि. हनुमानगढ़, एनएसएसएस सिक्योरिटास प्रा. लि. श्रीगंगानगर, जीनस पावर मीटर हनुमानगढ़, मैजिक ग्रो बायोटेक प्रा. लि. श्रीगंगानगर, जिला उद्योग केंद्र, एनआईआईटी लिमिटेड, टाटा एआईए, स्वतंत्र माइक्रोफिन लिमिटेड, आशीर्वाद माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड, भारतीय जीवन बीमा निगम, राजस्थान अनुसूचित जाति-जनजाति निगम, अल्पसंख्यक मामलात विभाग, एलान्स स्किल्स एजुकेशन टेक प्रा. लि., नगर परिषद हनुमानगढ़, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तथा सरस डेयरी हनुमानगढ़ शामिल रहे।

शिविर में निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 104 अभ्यर्थियों, प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा 91 तथा स्वरोजगार योजनाओं के लिए 137 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया। इस प्रकार कुल 332 युवाओं का विभिन्न अवसरों के लिए प्रारंभिक चयन किया गया है। इन अभ्यर्थियों का अंतिम चयन संबंधित संस्थाओं द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा।

सहायक निदेशक श्री गोदारा ने बताया कि विभाग युवाओं और विभिन्न संस्थाओं को एक साझा मंच उपलब्ध कराकर रोजगार एवं कौशल विकास के अवसर बढ़ाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षभर ऐसे कैम्पस प्लेसमेंट शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक युवा लाभान्वित हो सकें।

____

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.