News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

शेरेकां मे ग्रामीण सेवा शिविर

शेरेकां मे ग्रामीण सेवा शिविर

वर्षों पुरानी राजस्व समस्या का समाधान, 

तीन संयुक्त कृषि खातों का विभाजन कर दी राहत

टिब्बी। राज्य सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं पात्र व्यक्तियों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शेरेकां में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में किसानों की वर्षों पुरानी राजस्व संबंधी समस्याओं का समाधान करते हुए तीन संयुक्त कृषि खातों का विभाजन कर राहत प्रदान की। इससे किसानों के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

शिविर में श्रीमती सुखमीत कौर पत्नी श्री गुरमेल सिंह एवं श्रीमती परमजीत कौर पत्नी श्री हरि सिंह ने चक 1 एवं 3 एचएमएच स्थित लगभग 40 बीघा भूमि के दो संयुक्त कृषि खातों के विभाजन के लिए शिविर प्रभारी तहसीलदार श्री हरीश कुमार टाक को आवेदन प्रस्तुत किया। तहसीलदार ने राजस्व टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद राजस्व टीम ने सभी संबंधित खातेदारों श्री गुरविंदर सिंह, श्रीमती राजप्रीत कौर, श्री वीरेंद्र सिंह तथा श्री शिवचरण सिंह को बुलाकर आपसी सहमति से दोनों संयुक्त खातों का विभाजन करते हुए कुल छह नए खाते तैयार किए और वर्षों पुरानी समस्या का समाधान कर राहत प्रदान की। 

इसी प्रकार मसानी निवासी श्री गुमदूर सिंह पुत्र श्री बचन सिंह ने चक 17 जीजीआर स्थित 9 बीघा भूमि के संयुक्त कृषि खाते के विभाजन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। राजस्व टीम ने अन्य खातेदारों श्री गुरबख्श सिंह, श्री प्रगट सिंह एवं श्री मगरूर सिंह की सहमति से खाते का विभाजन कर उन्हें भी राहत प्रदान की। समस्या का समाधान होने पर लाभार्थी किसानों ने राज्य सरकार एवं राजस्व विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण सुविधा, फार्मर आईडी तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित अन्य सरकारी लाभों का आसानी से लाभ उठा सकेंगे। किसानों ने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर उनके लिए वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम साबित हो रहे हैं।


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.