News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

ग्रामीण सेवा शिविर मे मिली राहत

ग्रामीण सेवा शिविर मे मिली राहत

60 वर्ष पुराने दो संयुक्त कृषि खातों का दो भाईयों में आपसी सहमति से करवाया विभाजन, कृषकों ने जताया आभार

टिब्बी। राजस्थान सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने एवं आमजन की समस्याओं का तत्काल समाधान करने के उद्देश्य से सोमवार को टिब्बी ब्लॉक के गांव सलेमगढ़ मसानी में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में 60 वर्ष पुराने दो कृषि खातों का दो भाईयों में आपसी समझ व सहमति से कृषि खातों के विभाजन से त्वरित समाधान कर राहत प्रदान की तो कृषकों  ने सरकार का आभार जताया।  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में आए गांव के श्री मगरूर सिंह व श्री गुमदूर सिंह पुत्र श्री गुरबचन सिंह कुम्हार सिख ने बताया कि उसकी खाता विभाजन नहीं होने से फॉर्मर आईडी नहीं बनने, केसीसी सहित अनेक कृषि योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की समस्या को बताया तो शिविर प्रभारी व नायब तहसीलदार श्री पतराम गोदारा सहित राजस्व टीम ने उनकी समस्या को गंभीरता से सलेमगढ़ मसानी के चक 12 जीजीआर में 25 बीघा व 14 जीजीआर में 10 बीघा के संयुक्त कृषि खाते का दोनों भाइयों की आपसी सहमति से तत्काल खाता विभाजन किया। इस अवसर पर दोनों भाइयों ने सरकार की एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों के अधिकारियों का इस शिविरों के माध्यम से किसानों व आमजन की समस्याओं  का समाधान कर लाभान्वित करने की मंशा की सराहना की। उन्होंने कहा कि संयुक्त कृषि खाता का विभान। होने से अब उन्हें भी फॉर्मर आईडी, केसीसी सहित कृषि यंत्र अनुदान सहित अन्य योजनाओं का लाभ आसानी से मिल जायेगा । इस अवसर पर बलदेव सिंह मसानी, मंडल अध्यक्ष इंद्रसेन चाहर, बलजीत सिंह, सेखों, जगदेव सिंह, करणी सिंह शेखावत, भूअभिलेख निरीक्षक कृष्ण सिंह, राजस्व पटवारी रेणु बाला,  जगदीश आदि मौजूद रहे। 



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.