News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

ग्रामीण सेवा शिविर मे भूमिहीन महिला श्रमिक हुई लाभान्वित

ग्रामीण सेवा शिविर मे भूमिहीन महिला श्रमिक हुई लाभान्वित

कृषि विभाग ने भूमिहीन महिला श्रमिकों को अनुदानित पावर स्प्रेयर यंत्र से किया लाभान्वित

टिब्बी। राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को ब्लॉक के गांव सलेमगढ़ मसानी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित शिविर मे भूमिहीन महिला श्रमिक ने रोजगार नहीं होने की समस्या का कृषि विभाग द्वारा समाधान करते हुए भूमिहीन महिला श्रमिक को विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ प्रदान करने की योजना के तहत लाभान्वित किया तो महिला ने सरकार व कृषि अधिकारियों का आभार जताया। इस मौके पर शिविर प्रभारी एवं नायब तहसीलदार श्री पतराम गोदारा, मंडल अध्यक्ष इंद्रसेन चाहर, बलजीत सिंह सेखों,  सहित कृषि पर्यवेक्षक रंजीत कुमार ने सलेमगढ़ मसानी की भूमिहीन महिला श्रमिक श्रीमती गुड्डी देवी पत्नी श्री नानूराम, जाति नायक, निवासी चक 13 जीजीआर को पावर स्प्रेयर कृषि यंत्र पर 5,000 रुपये की अनुदान राशि प्रदान कर लाभान्वित किया गया। तो महिला ने कहा कि अब उसे भी कृषि कार्य में रोजगार मिल गया है। जिससे वह भी मजदूरी कर अपने परिवार पालन पोषण कर पाएगी। 

सहायक कृषि अधिकारी श्री बेअंत सिंह ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता एवं प्रेरणा अभियान चलाकर भूमिहीन श्रमिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया है। विभाग के प्रयासों से गुड्डी देवी सहित कुल 27 भूमिहीन महिला श्रमिकों को पावर स्प्रेयर कृषि यंत्र का लाभ प्रदान किया जिससे भूमिहीन श्रमिकों एवं कमजोर वर्गों के लोग आत्मनिर्भर बन पाएंगे। कृषि यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध होने से श्रमिकों को आधुनिक तकनीक का लाभ मिलने से कृषि कार्य अधिक सरल एवं प्रभावी बन रहे हैं। लाभार्थियों ने राज्य सरकार एवं कृषि विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की योजनाएं ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही हैं तथा इससे उनके कार्य में सुविधा और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है। 


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.