News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्लॉक स्तरीय योग कार्यक्रम 

योग को बनाएं दैनिक जीवन का हिस्सा, स्वस्थ जीवन का यही आधार 

"योग भी, वोट भी" कार्यक्रम के तहत मतदान का लिया संकल्प

टिब्बी, 21 जून। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर "स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम के तहत ब्लॉक स्तरीय मुख्य योग कार्यक्रम का आयोजन महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक वेदप्रकाश ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम करवाए तथा योग के महत्व और शरीर को होने वाले अनेक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की एक वैज्ञानिक पद्धति है। यदि योग को नियमित रूप से दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए तो अनेक शारीरिक एवं मानसिक विकारों से बचा जा सकता है तथा व्यक्ति स्वस्थ और ऊर्जावान जीवन जी सकता है।


कार्यक्रम के दौरान योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नियमित योगाभ्यास के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया उपस्थित जनों ने योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। 

योगाभ्यास के पश्चात इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता के लिए "योग भी, वोट भी" कार्यक्रम के तहत लोकतंत्र को सशक्त बनाने और मतदान के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। इस मौके पर जनप्रतिनिधि महंगा सिंह ढिल्लों, तहसीलदार श्री हरीश कुमार टाक, बीडीओ राधाकृष्ण कड़वासरा, अधिशाषी अधिकारी श्री बृजेश सोनी, प्रधानाचार्य श्री जगदीश कुमार भाटी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। 


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.