News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का निरीक्षण

ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का निरीक्षण

जिला कलक्टर ने टिब्बी ब्लॉक के ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का किया निरीक्षण

टिब्बी। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने मंगलवार को टिब्बी नगरपालिका कार्यालय में आयोजित शहरी सेवा शिविर तथा ग्राम पंचायत बेहरवाला कलां में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की तथा उपस्थित आमजन से संवाद कर शिविरों के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र व्यक्तियों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं दस्तावेज भी वितरित किए।

जिला कलक्टर ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र, बेहरवाला कलां का निरीक्षण किया तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। इसके साथ ही उन्होंने जीएसएस का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने मिशन बुनियाद के तहत ईंट भट्टे का भी निरीक्षण किया तथा श्रमिक कल्याण, ईंट भट्टों पर कार्यरत श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने, श्रमिक परिवारों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्वास्थ्य जांच एवं पोषण संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इस अवसर पर टिब्बी एसडीएम श्री सत्यनारायण सुथार, डिस्कॉम अधीक्षण अभियंता श्री आर.एस. चारण, श्रम कल्याण अधिकारी श्री देवेंद्र मोदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.