News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण अभियान

गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण अभियान

उपभोक्ता हितों की सुरक्षा हेतु विभाग सख्त

हनुमानगढ़ में गैस एजेंसियों पर औचक निरीक्षण अभियान

हनुमानगढ। माननीय मंत्री श्री सुमित गोदारा (उपभोक्ता मामले विभाग) के निर्देशानुसार विधिक माप विज्ञान अधिनियम, 2009 तथा राजस्थान विधिक माप विज्ञान (प्रवर्तन) नियम, 2011 के तहत हनुमानगढ़ जिले में गैस एजेंसियों के विरुद्ध एक व्यापक औचक निरीक्षण अभियान संचालित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत गठित विभागीय जांच दल विधिक माप विज्ञान अधिकारी अमित  कुमार तथा देवकीनंदन के नेतृत्व में  हनुमानगढ़ शहर में कुल 5 गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सिलेंडर्स में गैस की मात्रा नियमानुसार सही देना पाया। आगामी दिनों में सम्पूर्ण राजस्थान में गैस एजेंसियों की नियमित जांच जारी रहेगी तथा दोषी पाए जाने वाली एजेंसियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा करना तथा आमजन को सही माप-तौल के साथ गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित कराना है।



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.