News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत ‘रन फॉर एनवायरमेंट’ का आयोजन


हनुमानगढ़। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत गुरुवार प्रातः जिला मुख्यालय पर पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘रन फॉर एनवायरमेंट’ का आयोजन किया गया। प्रातः 6 बजे राजीव गांधी स्टेडियम, हनुमानगढ़ जंक्शन से प्रारंभ हुई यह दौड़ तिलक सर्किल, सर्किट हाउस एवं परशुराम चौक होते हुए पुनः राजीव गांधी स्टेडियम पहुंची।

दौड़ को जनप्रतिनिधि श्री अमित सहू ने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का संकल्प दिलाते हुए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

वन विभाग हनुमानगढ़ एवं जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग द्वारा दौड़ में शामिल सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश अंकित टी-शर्ट एवं कैप वितरित किए गए। कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण, हरित पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।


दौड़ में जनप्रतिनिधि श्री भारत भूषण शर्मा, उप वन संरक्षक श्री सुरेश कुमार आबुसरिया, जिला परिषद सीईओ श्री ओपी बिश्नोई, नगर परिषद आयुक्त श्री सुरेन्द्र यादव, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री पन्नालाल कड़ेला, जिला परिवहन अधिकारी श्री नरेश पूनियां सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।

रन फॉर एनवायरमेंट’ के समापन के उपरांत राजीव गांधी स्टेडियम में बैडमिंटन के मैत्री मैच का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, जल बचत एवं स्वच्छता के प्रति सामूहिक संकल्प लिया गया तथा आमजन से अधिकाधिक पौधारोपण एवं जल संरक्षण गतिविधियों में भागीदारी का आह्वान किया गया।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.