News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

रिश्वत लेते राजस्व पटवारी को पकड़ा

रिश्वत लेते राजस्व पटवारी को पकड़ा

हनुमानगढ़ एसीबी टीम की टिब्बी में कार्रवाई 

15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों दबोचा,  कार्रवाई से मचा हड़कंप

टिब्बी (हनुमानगढ़)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए टिब्बी तहसील के चाहूवाली पटवार मंडल में कार्यरत राजस्व पटवारी श्रीराम को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसीबी मुख्यालय को एक परिवाद प्राप्त हुआ था, जिसमें आरोप लगाया गया कि पटवारी श्रीराम परिवादी के पिता के नाम इंतकाल दर्ज करने के एवज में 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने कार्रवाई की योजना बनाई।

एसीबी के महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता के निर्देश तथा उपमहानिरीक्षक पुलिस नारायण टोगस के सुपरविजन में हनुमानगढ़ इकाई की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुधा पालावत के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी पटवारी को 15 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया गया।

एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। साथ ही रिश्वत मांगने और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.