News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना

मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना

सड़क हादसे में गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले 7 गुड सेमेरिटन को किया सम्मानित

विभाग द्वारा जारी सूची में 8 गुड सेमेरिटन को मिलेगी 10-10 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि व प्रशस्ति पत्र तथा 6 को मिलेंगे प्रशस्ति पत्र

हनुमानगढ़। जिला कलक्ट्रेट सभागार में आज दोपहर बाद आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना के अंतर्गत 7 गुड सेमेरिटन (भले व्यक्ति) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके साथ अतिरिक्त जिला कलक्टर रामरतन सोंकरिया, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता शीशपाल सिंह, चिकित्सा विभाग से अतिरिक्त प्रशाासनिक अधिकारी राजेन्द्र शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना के तहत इस बार 15 गुड सेमेरिटन की चयनित सूची में से 8 गुड सेमेरिटन को 10-10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि मिलेगी व प्रशस्ति पत्र मिलेंगे तथा सामान्य घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले 6 भले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र मिलेंगे। इनमें से 7 गुड सेमेरिटन को जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें से 4 भले व्यक्तियों को 10-10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि उनके बैंक अकाउंट में जमा करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना का उद्देश्य राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को कम करना है। राज्य सरकार की तरफ से गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले को प्रशस्ति पत्र के साथ 10 हजार रुपए एवं प्रशस्ति पत्र तथा सामान्य घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले गुड सेमेरिटन को प्रोत्साहन स्वरुप प्रशस्ति पत्र दिया जा रहा है। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने सभी भले व्यक्तियों से उनके द्वारा घायल को दी गई सहायता के संबंध में जानकारी ली एवं उन्हें धन्यवाद भी किया।

इन्हें किया सम्मानित

डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि सूरांवाली के रहने वाले महेन्द्र कुमार ने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को सीएचसी पीलीबंगा में भर्ती करवाया। इसी तरह, कोहला के संजय कुमार, रावतसर के असलम खान, अबोहर के निर्मल सिंह ने घायल व्यक्ति की मदद करने एवं उन्हें अस्पताल पहुंचाने पर 10-10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। डबलीबास कुतुब के रहने वाले गुरदेव सिंह, लक्खूवाली के इमदाद हुसैन एवं जोरावरपुरा के संदीप कुमार को भी सामान्य घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर प्रशस्ति पत्र देकर आज अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

इन्हें भी मिलेगी प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र

डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि इसके अलावा अरड़की के रहने वाले जयदीप, पीलीबंगा के रहने वाले पन्नालाल, पीलीबंगा के रहने वाले सोहन सिंह एवं रावतसर के रहने वाले राकेश कुमार शर्मा को 10-10 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। बुधवालिया के रहने वाले भागीरथ, पीलीबंगा के रहने वाले हर्षित यादव एवं पीलीबंगा के रहने वाले परशुराम एवं राजेन्द्र कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.